धोनी के नाम एक और रिकॉर्ड: IPL में 200 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने, गेल की बादशाहत बरकरार

Follow न्यूज्ड On  

बेंगलुरू | चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

धोनी ने रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले में 48 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी के दौरान यह कीर्तिमान स्थापित किया।

चेन्नई को हालांकि, मैच में हार झेलनी पड़ी। 162 रनों का पीछा करते हुए मेहमान टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई।

धोनी ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में चार चौके और सात छक्के जड़े। वह आईपीएल में अबतक 203 छक्के लगा चुके हैं। 12वें संस्करण में 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अभी तक 17 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा और सुरेश रैना इस सूची में दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं। दोनों बल्लेबाजों ने अपने आईपीएल करियर में अबतक 190-190 छक्के जड़े हैं।

पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल (323) के नाम है।

This post was last modified on April 22, 2019 2:02 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022