धोनी की जगह कोई नहीं ले सकता : शास्त्री

Follow न्यूज्ड On  

मेलबर्न, 18 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम में महेंद्र सिंह धोनी की जगह कोई और नहीं ले सकता है इसलिए जब तक धोनी हैं हर हिंदुस्तानी को उनके खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। शास्त्री ने यह बात ‘डेली टेलीग्राफ’ को दिए साक्षात्कार में कही। शास्त्री ने साथ ही कहा कि धोनी जैसे खिलाड़ी दशकों में एक बार पैदा होते हैं।

शास्त्री ने कहा,”आप उन्हें बदल नहीं सकते। उन जैसे खिलाड़ी 30-40 साल में एक बार आते हैं। यही मैं भारतीयों से कहता हूं। जब तक वह हैं उनके खेल का आनंद लो। जब वह चले जाएंगे तो एक बड़ा खालीपन होगा जिसे भरना मुश्किल होगा। मैं जानता हूं कि ऋषभ पंत हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक खेल का दूत बनकर रहना शानदार है।”

बीते कुछ वर्षों से धोनी के टीम में बने रहने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। धोनी ने हालांकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जड़ अपने आलोचकों को करार जबाव दिया है। उनकी पारियों के दम पर ही भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया को उसके घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में मात दी है।

धोनी इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप टीम का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। शास्त्री ने कहा विकेट के पीछे से उनका योगदान शानदार रहता है।

कोच के मुताबिक, “ऐसा इसलिए क्योंकि वह सही कोण से चीजें देखते हैं। वह टीम में पूजे जाते हैं। यह पूरी टीम उनके द्वारा बनाई हुई है क्योंकि वह पूरे 10 साल तक टीम के कप्तान रहे हैं। ड्रैसिंग रूम में इस तरह का अनुभव और सम्मान होना बड़ी बात है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022