धोनी ने अपने फार्महाउस पर भारतीय टीम को दी पार्टी

Follow न्यूज्ड On  

 रांची, 7 मार्च (आईएएनएस)| आस्ट्रेलिया के साथ शुक्रवार को यहां होने वाले तीसरे मैच के पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी ने अपने फार्महाउस पर भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों को एक पार्टी दी।

 इस अवसर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली भी टीम के अन्य सदस्यों के साथ यहां मौजूद थे।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कोहली, धोनी और टीम के अन्य सदस्यों के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा, “भाभी जी हमारा फिटनेस लेवेल बर्बाद कर रही हैं। शाम को सबने बहुत मजे किए। हमें होस्ट करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी को शुक्रिया।”

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी लिखा, “शुक्रिया एमएस धोनी भाई और साक्षी भाभी।”

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाना है और ऐसा माना जा रहा है कि धोनी का अपने घरेलू मैदान पर ये आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच हो सकता है।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी आगामी विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022