Dhoraiya Vidhan Sabha Seat: धोरैया में RJD और JDU के बीच होगी कड़ा मुकाबला

Follow न्यूज्ड On  

Dhoraiya idhan Sabha Seat: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक धोरैया विधानसभा सीट (Dhoraiya Assembly Seat) है। बांका जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बांका लोकसभा के अंतर्गत आता है। यह सीट SC प्रत्याशी के लिए आरक्षित है। फिलहाल इस सीट से JDU के मनीष कुमार विधायक हैं।

धोरैया सीट का इतिहास

धोरैया विधान सभा क्षेत्र में 1952 से लेकर अब तक कांग्रेस, सीपीआई के बाद अब जेडीयू का ही दबदबा रहा है। शुरुआत के एक दशक तक कांग्रेस के समीउद्दीन अंसारी ने सीपीआई के बड़े नेता वासुदेव नारायण यादव को हराया था। 1967 में धोरैया विधान सभा सुरक्षित क्षेत्र हो जाने पर कांग्रेस के सिंघेश्वर मंडल ने सीपीआई के नरेश दास को हराया।

दो साल के बाद हुए उपचुनाव में सीपीआई के नरेश दास ने कांग्रेस से ये सीट हथिया ली और 1977 तक इस सीट पर काबिज रहे। लेकिन 1982 के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी अपने हाथ कर ली। फिर अगले ही चुनाव 1987 के चुनाव में सीपीआई के नरेश दास ने जीत दर्ज करते हुए 1995 तक इस सीट पर कब्जा जमाए रखा। पिछले ढाई दशक से जेडीयू का इस सीट पर लगातार कब्जा बरकरार है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम, रविदास, यादव अहम भूमिका निभाते हैं, वहीं राजपूत, कोइरी, कुर्मी, पासवान की संख्या भी निर्णायक भूमिका होती है। धोरैया विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 63.8% वोटिंग 1995 में हुई थी।

कुल वोटरः 2.87 लाख

पुरुष वोटरः 1.52 लाख (52.9%)

महिला वोटरः 1.35 लाख (46.9%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 0 (0.00%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के विधानसभा चुनाव  में इस सीट पर JDU के मनीष कुमार ने BLSP के भूदेव चौधरी को 24 हजार 154 वोटों के अंतर से हराया था। मनीष कुमार को कुल 68 हजार 858 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भूदेव चौधरी को कुल 44 हजार 704 वोट मिले थे।

Dhoraiya Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू- मनीष कुमार

राजद – भूदेव चौधरी

लोजपा – दीपक पासवान

Dhoraiya Vidhan Sabha winner :  धोरैया के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Manish Kumar JD(U) 68858 Bhudeo Choudhary RLSP 44704
2010 Manish Kumar JD(U) 40261 Naresh Das RJD 31919
2009 Manish Kumar JD(U) 27382 Naresh Das RJD 24687
2005-10-01 Bhudeo Choudhary JD(U) 47697 Munilal Paswan CPI 29467
2005-02-01 Bhudeo Choudhary JD(U) 47625 Naresh Das CPI 37834
2000 Bhudeo Choudhary SAP 57632 Ramrup Harijan RJD 28840
1995 Naresh Das CPI 39945 Bhudev Choudhary SAP 29293
1990 Naresh Das CPI 32849 Shashi Kant Choudhary BJP 27942
1985 Ramroop Harijan INC 35351 Naresh Das CPI 31138
1980 Naresh Das CPI 28696 Ramrup Harizan INC(I) 22251
1977 Naresh Das CPI 23788 Lal Mohan Paswan JNP 14235
1972 Naresh Das CPI 24840 Ram Chandra Bhanoo SOP 20670
1969 Ram Chanura Bhanu IND 18063 Naresh Rabidas CPI 16586
1967 S. Mandal INC 13360 N. Rabidas CPI 11362
1962 Saminuddin Molvi INC 10218 Vasudeo Yadav CPI 8111
1957 Molvi Samituddin INC 10538 Ganesh Pd. Singh PSP 6974

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022