ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का निधन, कमलनाथ ने शोक जताया

Follow न्यूज्ड On  

 भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)| देश के प्रख्यात ध्रुपद गायक रमाकान्त गुंदेचा का शुक्रवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गुंदेचा के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

  गुंदेजा के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पद्मश्री रमाकांत गुंदेचा का शुक्रवार शाम भोपाल स्थित निवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गुंदेचा बंधुओं की जोड़ी की पूरी दुनिया में खास पहचान रही है। रमाकांत अपने भाई उमाकांत गुंदेचा के साथ ध्रुपद गायिकी के कारण दुनिया में पहचाने जाते थे।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रमाकांत गुंदेचा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अचानक चले जाने से मध्यप्रदेश ने एक विश्व प्रसिद्घ कलाकार को खो दिया, जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “पद्मश्री प्राप्त रमाकान्त गुंदेचा ने ध्रुपद गायकी में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। अपनी उत्कृष्ट साधना के लिए कई मंचों से पुरस्कृत हुए हैं। उनके निधन से संपूर्ण कला जगत स्तब्ध है।”

कमलनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022