Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज फिर डीजल के दाम (Diesel Price) में कटौती की है। हालांकि पेट्रोल (Petrol Price) के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। पेट्रोल की कीमतों में पिछले 9 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। गुरुवार के दिन दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर टिका रहा वहीं डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 70.53 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
अगस्त के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों में शुरू हुआ बढ़ोतरी का सिलसिला बीते एक सितंबर तक जारी रहा। अगर दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हुआ था। जबकि बीते 10 सितंबर के बाद से इसमें ठहर ठहर गिरावट का दौर जारी था और अब तक इसमें 1.19 रुपये की कमी हो चुकी है।
आईओसीएल से मिली ताजा जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है-
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.06 | 70.53 |
मुंबई | 87.74 | 76.93 |
चेन्नई | 84.14 | 76.01 |
कोलकाता | 82.59 | 74.05 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
This post was last modified on October 1, 2020 8:50 AM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…