Petrol-Diesel Price: आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम के दाम को तो नहीं छुआ, लेकिन डीजल के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए गए। कल पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम स्थिर थे। पेट्रोल की बात करें तो इसमें पिछले 20 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। लेकिन डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे।
दिल्ली में आज यानी 20 जुलाई को पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। लेकिन डीजल के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल कल के भाव 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल कल के भाव 81.52 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 81.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। यानी 12 पैसे की बढ़ोतरी हो गई है।
मुंबई में पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि डीजल के दाम 12 पैसे बढ़कर 79.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 82.10 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 10 पैसे बढ़कर 76.77 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 10 पैसे महंगा होकर 78.60 रुपये प्रति लीटर है।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 81.64 |
मुंबई | 87.19 | 79.83 |
चेन्नै | 83.63 | 78.60 |
कोलकाता | 82.10 | 76.77 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है।
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
This post was last modified on July 20, 2020 8:30 AM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…