MP: दिग्विजय को मिला कंप्यूटर बाबा का साथ, जीत के लिए साधु कर रहे हठ योग

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पक्ष में साधुओं की टोली भी लामबंद होने लगी है। राजधानी में जमा हुए साधु मंगलवार को कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में हठयोग कर रहे हैं।

इस मौके पर दिग्विजय सिंह भी अपनी पत्नी के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे और हवन कुंड में आहूति दी।

भोपाल संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार सिंह का मुकाबला भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से है। एक तरफ जहां साध्वी के लिए साधु प्रचार में लगे हैं तो दूसरी ओर सिंह के समर्थन में भी साधुओं ने प्रचार शुरू कर दिया है। मंगलवार को कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में साधुओं ने हठयोग किया। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच साधु अलग-अलग जलते हुए कंडों (गोबर के उपलों)का घेरा बनाकर उनके बीच बैठे।

कंप्यूटर बाबा ने कहा, “यह हठयोग महत्वपूर्ण होता है, यह साधुओं की कड़ी तपस्या है। साधुओं ने हठयोग करके सिंह की जीत की कामना की है।”

साधुओं के हठयोग में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह भी हिस्सा लेने अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ पहुंचे। इस दौरान साधुओं ने सिंह को आशीर्वाद दिया और सिंह ने अपनी पत्नी के साथ हवन कुंड में आहूतियां दी।

भोपाल संसदीय क्षेत्र पर वर्ष 1984 के बाद से भाजपा का कब्जा है। भोपाल संसदीय क्षेत्र में अब तक हुए 16 चुनाव में कांग्रेस को छह बार ही जीत हासिल हुई है। भोपाल में 12 मई को मतदान होने वाला है। भोपाल संसदीय क्षेत्र में 19.50 लाख मतदाता हैं, जिसमें चार लाख मुस्लिम, साढ़े तीन लाख ब्राह्मण, साढ़े चार लाख पिछड़ा वर्ग, दो लाख कायस्थ, सवा लाख क्षत्रिय वर्ग से हैं ।


MP: कमलनाथ का मोदी पर पलटवार, कहा- मोदी की मानसिकता मारने-काटने वाली

This post was last modified on May 7, 2019 3:06 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022