दिग्विजय से उमंग सिंघार की दूरी बरकरार

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल | मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता भले ही साथ खड़े नजर आ रहे हों मगर उनके बीच की दूरियां कम नहीं हुई है। यह बात राज्य के वन मंत्री उमंग सिंघार (Umang Singhar) का ट्वीट साबित करता है। सिंघार बेंगलुरु गए तो दिग्विजय सिंह के साथ गए हैं, मगर ट्वीट में सिंह का जिक्र नहीं किया है।

उमंग सिंघार ने बुधवार को ट्वीट कर बताया है कि, “बेंगलुरु पुलिस ने मुझे और मेरे साथ सज्जन वर्मा, तरुण भनोट, लखन यादव, लखन घनघोरिया, जीतू पटवारी, सचिन यादव, हर्ष यादव, कान्ति लाल भूरिया, आरिफ मसूद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार एवं अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।”

सिंघार ने ट्वीट पर जो वीडियो साझा किया है उसमें दिग्विजय सिंह जरूर नजर आ रहे हैं, मगर हिरासत में लिए जाने वाले नेताओं में सिंह के नाम का जिक्र नहीं है।

सिंघार को दिग्विजय सिंह का धुर विरोधी माना जाता है, सिंघार ने लगभग एक साल पहले दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे और अभी हाल ही में राज्यसभा की उम्मीदवारी को लेकर भी बगैर नाम लिए सिंह पर हमला बोला था। बुधवार को बेंगलुरु घटनाक्रम को लेकर सिंघार का ट्वीट यह साबित करता है कि, भले ही वे सिंह के साथ बेंगलुरु गए हों मगर उनकी अभी भी दिग्विजय सिंह से दूरी है।

This post was last modified on March 18, 2020 1:41 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022