दिलीप संघानी चुने गए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के नए अध्यक्ष

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के अनुभवी सहकारी नेता दिलीप संघानी भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। संघानी संगठन के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव की जगह लेंगे।

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ देश के सहकारी संगठनों की सर्वोच्च संस्था है और संघानी इसके अध्यक्ष चुने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शायद पहले नेता हैं।

डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव बीते दस साल से भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के अध्यक्ष थे।

गुजरात सहकारी आंदोलन के वरिष्ठ नेता दिलीप संघानी चार बार लोकसभा सदस्य तीन बार विधायक, दो बार राज्य मंत्रिमंडल में रहे हैं। वह 1995 से अमरेली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे हैं। संघानी अध्यक्ष और डॉ. बिजेंद्र सिंह और शिवदासन नायर संघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

संगठन ने एक बयान में बताया कि संघ के 27वीं सामान्य निकाय की बैठक में मुदित वर्मा, निदेशक, राष्ट्रीय सकारी आवास संघ नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ सहकारी नेता हैं। जी. एच. अमीन, एन. कृष्ण नायर, प्रदीप कुमार, वी.पी. सिंह, एच.के. पाटिल आदि निदेशक के तौर पर निर्वाचित हुए।

–आईएएनएस

पीएमजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022