दिल्ली: 1993 के बाद से सिर्फ 4 महिलाएं ही बनीं कैबिनेट मंत्री

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) खुले तौर पर महिला सशक्तीकरण की बात करती है, लेकिन इस बार फिर से महिलाओं को कैबिनेट में जगह नहीं मिली। यह ध्यान देने योग्य है कि 1993 के बाद से दिल्ली में केवल चार महिला कैबिनेट मंत्री हुई हैं।

दिल्ली देश के उन तीन राज्यों में शामिल हैं, जहां दो महिला मुख्यमंत्री हुईं। इन राज्यों में तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश व दिल्ली शामिल हैं। लेकिन दिल्ली में कैबिनेट मंत्रियों में महिलाओं की संख्या कम रही। दिल्ली की चार कैबिनेट मंत्रियों में – भाजपा की पूर्णिमा सेठी (1998), कांग्रेस की कृष्णा तीरथ (1998-2001) और किरण वालिया (2008-13) और आप की राखी बिड़लान (2013-14)।

इनमें से सिर्फ किरण वालिया बतौर कैबिनेट मंत्री अपना कार्यकाल पूरा किया।

दिल्ली की तीन प्रमुख राजनीतिक पार्टियों -आप, भाजपा व कांग्रेस में से कांग्रेस ने सबसे ज्यादा महिला कैबिनेट मंत्री दिए हैं और लंबे समय के लिए एक महिला मुख्यमंत्री भी दिया।

रविवार को केजरीवाल ने तीसरी बार शपथ लेकर दिवंगत शीला दीक्षित का रिकॉर्ड तोड़ा है। शीला दीक्षित सबसे ज्यादा समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

जूनियर केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह में जीता सभी का दिल, AAP ने दिया था न्योता

दिल्ली में कुल सात बार विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें हाल में हुआ चुनाव भी शामिल है। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी होने के बावजूद शहर की राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम ही रहा।

आप महिलाओं व समाज में उनके योगदान व उनकी सुरक्षा लेकर मुखर रही है। लेकिन अरविंद केजरीवाल के तीनों कैबिनेट में सिर्फ एक बार महिला विधायक को जगह मिली।

आप की राखी बिड़लान को केजरीवाल के पहले 49 दिनों के कार्यकाल के दौरान महिला और बाल, समाज कल्याण और भाषा मंत्री बनाया गया था। राखी बिड़लान 28, 2013 से 14 फरवरी, 2014 तक मंत्री रहीं।

महिलाओं का प्रतिनिधित्व सिर्फ राज्य कैबिनेट में ही कम नहीं रहा, बल्कि दिल्ली विधानसभा में भी कम रहा। दिल्ली विधानसभा में 1993 के पहले चुनाव से लेकर अभी खत्म हुए 2020 के चुनाव तक कुल 39 महिलाएं चुनी गईं।


केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में दिखा अन्ना आंदोलन जैसा नजारा

केजरीवाल ने मुफ्त योजनाओं पर उठे सवालों का दिया भावुकतापूर्ण जवाब

This post was last modified on February 17, 2020 11:09 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022