दिल्ली : 26 साल बाद अक्टूबर में तापमान इतना कम

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में अक्टूबर के महीने में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और ऐसा 26 साल बाद पहली बार हुआ है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूवार्नुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, 31 अक्टूबर, 1994 को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था और तब से यही सबसे कम रहा है।

मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, 13 निगरानी स्टेशनों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस लोधी रोड में दर्ज किया गया। इसके बाद मुंगेशपुर में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के वैज्ञानिक ने कहा कि राजधानी में ठंडी हवाओं और बादलों के न रहने की चलते तापमान में यह गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले समय में 1 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाएगा।

आईएमडी के अनुसार, हवा की गति वर्तमान में 0 किमी/घंटा है, जिससे धुंध और कोहरे के बनने की संभावना है।

–आईएएनएस

एएसएन

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022