दिल्ली बीजेपी की टीम घोषित, 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री संग काम करेंगे आदेश गुप्ता

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों की टीम गुरुवार को घोषित हो गई। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने अपनी टीम में आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्रियों को स्थान दिया है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता की सूची में पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी की टीम के कुछ सदस्यों की कुर्सी बरकरार है, तो कुछ की छिन गई है।

दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रहे सुनील यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं। मनोज तिवारी के समय मीडिया हेड की जिम्मेदारी निभाने वाले अशोक गोयल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने प्रमोशन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने अशोक गोयल के अतिरिक्त राजीव बब्बर, वीरेंद्र सचदेवा, रंजन तिवारी, सुनील यादव, जयवीर राणा, करम सिंह कर्मा और बरखा सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश महामंत्री संगठन पद पर सिद्धार्थन बरकरार हैं। कुलजीत सिंह चहल एक बार फिर प्रदेश महामंत्री बनने में सफल रहे हैं, जबकि हर्ष मल्होत्रा और दिनेश प्रताप सिंह को भी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

इसी तरह नीमा भगत, सुनीता कांगड़ा, गौरव खारी, संतोष गोयल, लता सोढ़ी, सरदार इंप्रीत सिंह बख्शी, नीलम धीमान, मोहन लाल दायमा को प्रदेश मंत्री और विष्णु मित्तल को कोषाध्यक्ष तथा गिरीश सचदेवा को कार्यालय प्रभारी, हुकुम सिंह को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। दिल्ली महिला मोर्चा की कमान योगिता सिंह के हवाले हुई है तो वासु रुक्कड़ को प्रदेश युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। भूपेंद्र गोठवाल अनुसूचित जाति मोर्चा और संतोष पाल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बने हैं।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने अभय वर्मा को मुख्य प्रवक्ता बनाया है। जबकि हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर, सतीश गर्ग, विक्रम बिधूड़ी, आदित्य झा, नीतू डबास, रिचा पांडेय मिश्रा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, यासिर जिलीनी प्रवक्ता के तौर पर टीम में शामिल हैं। नवीन कुमार मीडिया हेड और महेश वर्मा सह मीडिया प्रमुख होंगे। जबकि आईटी सेल की कमान पुनीत अग्रवाल देखेंगे।

–आईएएनएस

एनएनएम/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022