दिल्ली चुनाव : भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें बॉलीवुड स्टार सनी देओल और पार्टी के लिए सबसे अधिक भीड़ जुटाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं। भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हैं, जो बांग्ला भाषा जानती हैं। पार्टी उनकी इस क्षमता का उपयोग कर सकती है। वह अपने अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में बंगाली समुदाय को आकर्षित करने की कोशिश करेंगी। वहीं संतोष के दक्षिणी मूल के होने का लाभ पार्टी को करोलबाग और मयूर विहार जैसे क्षेत्रों में मिलने की उम्मीद है, जहां दक्षिण भारतीयों की अच्छी-खासी आबादी है।

इसी तरह दिल्ली भाजपा के प्रमुख व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी और रवि किशन बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेंगे।

साथ ही, पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल और मथुरा से भाजपा की सांसद ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी को भी लोकप्रियता के आधार पर सूची में रखा गया है।

इसके अलावा, पहाड़ी चेहरों में भाजपा के नए अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अनुराग ठाकुर मोर्चा संभालेंगे।

इस बीच दिल्ली के सभी सात भाजपा सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक प्रचार करेंगे। उदाहरण के लिए तेजिंदर बग्गा का हरि नगर विधानसभा क्षेत्र प्रवेश सिंह के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए इस इलाके में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उनकी भी होगी।

हालांकि दिल्ली में भाजपा की राह आसान नहीं है। अभी तक सभी पोल ट्रैकर्स ने भाजपा के आम आदमी पार्टी (आप) से पीछे रहने की भविष्यवाणी की है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022