दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | कांग्रेस की मुख्य चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होगी। पार्टी के एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार को सीईसी की बैठक के दौरान चर्चा के बाद रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होगी, जिसमें लगभग दो दर्जन नाम शामिल होंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी के पूर्व विधायकों को फिर से मौका दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार उम्मीदवारों की जीत पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

कांग्रेस दिल्ली में वापसी करने की कोशिश कर रही है, जहां उसने 1998 से 2013 (15 साल) तक शीला दीक्षित के नेतृत्व में शासन किया। 2015 के विधानसभा चुनावों में पार्टी शून्य पर सिमट गई थी। वहीं नवगठित आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश की 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा भी महज तीन सीटें जीत सकी थी। कांग्रेस की हालत 2013 के विधानसभा चुनावों में भी अच्छी नहीं रही थी और पार्टी ने आठ सीटों पर ही जीत दर्ज की थी। दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव होंगे, जबकि वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी।


दिल्ली चुनाव एक अपवाद, यहां कोई विभाजनकारी राजनीति नहीं : केजरीवाल

This post was last modified on January 10, 2020 10:24 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022