दिल्ली चुनाव में प्रवेश वर्मा का प्रदर्शन : 10 में शून्य अंक

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)| अगर दिल्ली चुनाव के नतीजे किसी सांसद के प्रदर्शन का पैमाना है, तो भाजपा के विवादास्पद सांसद प्रवेश वर्मा ने शून्य का अंक हासिल किया है। उनके पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी 10 सीटों में से भाजपा ने एक भी सीट नहीं जीत पाई है। तिलक नगर, जनकपुरी, मादीपुर, राजौरी गार्डन, हरिनगर, विकासपुरी, उत्तमनगर, द्वारका, मटियाला और नजफगढ़ सभी सीटों पर आप उम्मीदवारों ने अपनी मजबूत बढ़त बनाई हुई है। हरिनगर सीट से तजिंदर बग्गा भी चुनाव हार गए हैं, जहां वर्मा ने चुनावी अभियान को धार देने के लिए कई राउंड का प्रचार किया था।

उसी तरह से तिलक नगर से भाजपा के राजीव बब्बर को भी हार का सामना करना पड़ा। 2019 आम चुनाव में, भाजपा ने राजीव बब्बर को पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाया था। बब्बर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया था, लेकिन 2020 में खुद प्रदर्शन करने में नाकाम हो गए।

जनकपुरी से आशीष सूद को भी आप के राजेश ऋषि ने करीब 50,000 मतों के ज्यादा अंतर से पछाड़ दिया है।

इस बुरी हार ने भाजपा के मुख्य चुनावी एजेंडे ‘शाहीनबाग’, अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इनमें से 1700 अनधिकृत कॉलोनियां वर्मा के क्षेत्र में आती हैं। यहां तक कि उनकी क्षमता और आक्रामक चुनाव प्रचार पर भी सवाल उठाए जा सकते हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022