दिल्ली चुनाव : मनोज तिवारी को भाजपा की जीत का भरोसा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी शनिवार को दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। तिवारी ने यमुना विहार के गर्ल्स गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला।

मीडिया से उन्होंने कहा, “मेरे साथ जब मेरी मां का आशीर्वाद है तो सब ठीक होगा. मुझे लगता है कि हम 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और दिल्ली में सरकार बनाएंगे। यहां कमल खिलेगा।”

तिवारी ने हालांकि भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल को नजरंदाज कर दिया और सिर्फ इतना कहा, “सब ठीक है।”

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।

दिल्ली में लगभग 1.47 करोड़ मतदाता आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और कांग्रेस के 672 प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022