दिल्ली चुनाव : ओखला में आप प्रत्याशी ने बनाई बड़ी बढ़त (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)| ओखला विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ब्रह्म सिंह से शुरुआत में पीछे रहने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान ने अच्छी बढ़त बना ली है। तीसरे चरण की मतगणना के अंत तक 60 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 5,700 वोटों की बढ़त आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान बनाए हुए हैं। दूसरे चरण की मतगणना होने तक आप प्रत्याशी भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे थे। हालांकि, तीसरे चरण की गिनती के बाद खान ने गति पकड़ी और भाजपा उम्मीदवार ब्रह्म सिंह पर 5,703 वोटों की बढ़त बना ली।

पहले चरण की गिनती होने तक सिंह को 3,269 वोट, जबकि अमानतुल्लाह खान को 3,075 वोट मिले थे। दूसरे चरण की मतगणना तक भाजपा को जहां 3,838 वोट मिले, वहीं आप को 2,399 मतों के साथ संतोष करना पड़ा था।

हालांकि, तीसरे चरण में बाजी पलट गई। सिंह को इस तरण में मात्र 83 वोट मिले, वहीं खान 60.55 प्रतिशत वोट प्राप्त कर 7,419 मतों के साथ 5,703 मतों की बढ़त बनाने में कामयाब रहे। सिंह को 33.44 प्रतिशत मत मिले।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 23 राउंड की मतगणना अभी बाकी है। अमानतुल्लाह खान का दावा है कि वह 72 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

खान ने ट्वीट किया, “13 राउंड की मतगणना के बाद, मैं 72 हजार वोटों से आगे चल रहा हूं।”

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन का सबसे बड़ा स्थल शाहीनबाग इसी निर्वाचन क्षेत्र में है। इसलिए ओखला क्षेत्र के परिणाम की तीव्रता से प्रतीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों की पसंद का पता चले।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022