दिल्ली चुनाव : सोनिया, मनमोहन और राहुल ने मतदान किया

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सोनिया गांधी मध्य दिल्ली के निर्माण भवन पहुंचीं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह पहली बार है, जब सोनिया दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बिना मतदान करने आईं। दीक्षित का गतवर्ष जुलाई में निधन हो गया था। इससे पहले सोनिया को पेट में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चार दिन पहले उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

इसबीच, सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी मां को लेने निर्माण भवन के मतदान केंद्र पर पहुंचीं। प्रियंका मध्य दिल्ली में लोधी एस्टेट के सरदार पटेल विद्यालय मतदान केंद्र पर दिन में बाद में मतदान करेंगी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी निर्माण भवन मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी औरंगजेब लेन के एनपी उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान किया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022