दिल्ली एनसीआर, उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तानऔर उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तरी, पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अप्रत्याशित संक्षिप्त मानसून से मौसम का मिजाज बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी ने गुरुवार और शुक्रवार को उत्तर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार और शनिवार को मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

मौसम अधिकारियों ने कहा, चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में फैला हुआ है और इसका फैलाव मध्य क्षोभमण्डल स्तर तक है और साथ ही राजस्थान और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती सर्कुलेशन से मौसम का मिजाज बदला है।

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने दिन के बाकी हिस्सों में दिल्ली में आमतौर पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे और कई इलाकों में ओले की की भविष्यवाणी की है।

इस बीच, आईएमडी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान दिल्ली सहित भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

हालांकि, इस दौरान सर्द दिन या शीत लहर की स्थिति नहीं बनेगी।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022