दिल्ली का मौसम सुहावना, हल्की बारिश के आसार

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)| बीती रात हुई हल्की बारिश और आंधी-तूफान के बाद राजधानी का मौसम मंगलवार सुबह सुहावना रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य के औसत से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

मौसम विभाग ने बताया कि, तापमान में गिरावट रात को हुई बारिश की वजह से आई है। सुबह 8 बजे तक 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 60 -70 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आईएएनएस को बताया , “आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और धूलभरी आंधी व तूफान के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और ओलावृष्टि भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

यानि कि अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 40 डिग्री सेल्सियस था।

वहीं, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022