दिल्ली के आदर्श नगर में महिला की हत्या के दो अरोपी गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने आदर्श नगर इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने महिला से चेन छीनने की कोशिश की थी और इस दौरान महिला को चाकुओं से घायल कर दिया था। बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और स्कूटी बरामद कर ली है।

आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी फरदीन (19) और अकीबुल (22) के रूप में हुई है।

यह घटना शनिवार को करीब साढ़े नौ बजे उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में तब घटी जब महिला अपनी मां के साथ साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रही थी। महिला की गोद में दो साल का उसका बच्चा भी था। उसी समय दो लड़के स्कूटी पर आए और उसकी चेन छीनने का प्रयास किया।

डीसीपी नॉर्थवेस्ट ऊषा रंगनानी ने कहा, जब उसने आरोपी का विरोध करने की कोशिश की, तो दोनों लड़कों ने उसे चाकू मार दिया और मौके से भाग गए।

यह पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

तकनीकी निगरानी के साथ-साथ स्थानीय खुफिया टीमों ने वारदात में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया। स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाने के लिए कई टीमें तैनात की गई। जिसके बाद संदिग्धों की पहचान की गई और विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए, जिसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

–आईएएनएस

एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022