नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के 672 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। दिल्ली में लगभग 1.47 मतदाता हैं, जिनमें 2.08 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेंगे।
मतगणना 11 फरवरी को होगी।
केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन, एस. जयशंकर और भाजपा के विवादित नेता प्रवेश साहिब वर्मा समेत विभिन्न सांसदों ने अपने परिवारों के साथ सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया।
जहां सत्तारूढ़ आप सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही है वहीं भाजपा दिल्ली में 20 साल बाद अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। दिल्ली पर 15 साल राज करने वाली कांग्रेस भी राष्ट्रीय राजधानी में दोबारा जनाधार पाना चाहेगी।
इस बार क्यूआर कोड्स और मोबाइल एप्स जैसे आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में कड़ी सुरक्षा के साथ मुस्तैद हैं। वे नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र रहे शाहीन बाग में अतिरिक्त मुस्तैद हैं।
चुनाव आयोग ने 516 स्थानों और 3,704 मतदान बूथों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है और वहां अर्धसैनिक बलो को तैनात किया गया है। प्रत्येक मतदान स्टेशन पर वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
निर्विघ्न चुनाव के लिए पुलिस ने लगभग 40,000 सुरक्षाकर्मी, 19,000 होमगार्ड्स और केंद्रीय सैन्य पुलिस बल की 190 कंपनियां तैनात की हैं।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…