दिल्ली की हवा सुबह की सैर के लिए प्रतिकूल : मौसम विभाग

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण का स्तर ‘बेहद खराब’ दर्ज किया गया। हवा की खराब स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि यह सुबह की सैर और जॉगिंग के लिए ठीक नहीं है।

राजधानी के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में गिरावट आई है। बुधवार को तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का औसत तापमान रहा जबकि मंगलवार को तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “वातावरण में धुंए और धुंध का मिश्रण रहेगा। सुबह आसमान साफ रहेगा लेकिन दिन में आंशिक बदली छा सकती है।”

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 391 रहा जो ‘गंभीर’ स्तर से केवल 10 अंक कम है।

सुबह आद्र्रता का स्तर भी उच्च 93 फीसदी रहा जिससे प्रदूषक तत्वों के बिखराव में कठिनाई आ रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में नमी भरी पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम की हवाएं चल रही हैं और इसके कारण भी प्रदूषकों का बिखराव कठिन हो गया है।

सुबह के दौरान दिल्ली के 37 क्षेत्रों में प्रदूषक कणों की औसत मौजूदगी ‘गंभीर’ स्तर पर थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022