दिल्ली में 10 डिग्री पर पहुंचा पारा, पड़ेगी कड़ाके की ठंड : आईएमडी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगलवार सुबह लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान था।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने आईएएनएस से कहा, इस साल ला नीना प्रभाव के कारण उत्तर भारत में ठंड बहुत ज्यादा रहने वाली है। इससे रात का तापमान कम रहने की संभावना है, जिससे सर्दी के मौसम में बहुत अधिक ठंड हो सकती है।

मौसम के लिए दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग और आयानगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं लोधी रोड में न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस, पालम में 12.7 डिग्री, जबकि रिज में 13.7 दर्ज किया गया। शहर में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, नवंबर के अंतिम सप्ताह तक तापमान आमतौर पर 11-12 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। लेकिन इस बार इस महीने की शुरूआत ही तेज ठंड के साथ हुई है। शहर में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अक्टूबर का महीना भी पिछले 58 सालों में शहर का सबसे ठंडा महीना रहा।

पूर्वानुमान ने कहा गया है, बुधवार सुबह धुंध और कोहरा रहेगा, वहीं पूरे दिन आसमान साफ रहेगा।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, पारे में गिरावट के पीछे कारण इलाके में बादलों का कवर न होना है। दरअसल, बादल विकिरणों को वापस धरती पर भेजते हैं, जिससे जमीन गर्म होती है।

इसके अलावा पिछले 3 दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई है, ऐसे में उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिल्ली के तापमान को प्रभावित कर रही हैं।

–आईएएनएस

एसडीजे/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022