दिल्ली में 4.11 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित : हर्षवर्धन

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस समय कम से कम 33 चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जमीनी रिपोर्ट की समीक्षा और कोविड-19 के संक्रमण को रोकने की रणनीति पर दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और सर्विलांस अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की।

हर्षवर्धन ने कहा कि यह एक चिंताजनक स्थिति है कि दिल्ली में 4.11 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इनमें 13 पैरामेडिक्स, 26 नर्से, 24 फील्ड वर्कर और 33 डॉक्टर शामिल हैं। यह सभी किसी न किसी रूप में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित हैं। यह चिंताजनक है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बीमारी के मामलों और कंटेनमेंट जोन की संख्या कम करने के लिए प्रयास किए जाएं।

हर्षवर्धन ने कहा, “अन्य बात जो चिंताजनक है, वह है हॉटस्पॉट की संख्या। दिल्ली में 96 से 98 तक हॉटस्पॉट हैं और इस संख्या को कम करने की जरूरत है। हालांकि, हम जानते हैं कि दिल्ली को बाहर से आने वाले लोगों को वहन करना पड़ता है और मरकज ने भी बीमारी फैलाई, लेकिन हमें दिल्ली में तेजी से स्थिति में सुधार करने की जरूरत है।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के तीन हजार से अधिक मामले हैं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022