नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह सुहावनी रही। यहां का न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री कम 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह आसमान पर आंशिक बदली छाई रही और दिन में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 87 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है।
अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे 25.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम का औसत तापमान है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…