दिल्ली में अमित शाह ने 13 दिन में 35 सभा व 9 रोड शो किए

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरुवार शाम पांच बजे खत्म हो गया। चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा की तरफ से कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा में संभाल रखी थी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने 13 दिन तक प्रचार अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने 13 दिनों में 35 सभाएं और नौ रोड शो किए, जबकि भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने तकरीबन 40 सभाओं और रोड शो में भाग लिया।

भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी दौर में चुनाव प्रचार करने मैदान में उतरे। मोदी ने दिल्ली चुनाव में दो दिन प्रचार किया, तीन फरवरी को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में रैली की और 4 फरवरी को पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में रैली की।

आखिरी दो हफ्तों में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की कमान पूरी तरह से अमित शाह ने अपनी हाथ में ले ली। 23 जनवरी से 6 फरवरी के बीच शाह ने दिल्ली में 13 दिन प्रचार किया और कुल मिलाकर 47 सभा व रोड शो किए।

शाह ने एक दिन एक कार्यकर्ता के घर डिनर किया। उन्होंने पैदल घर-घर जाकर वोट मांगे और तालकटोरा में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

शाहीन बाग के मुद्दे को भुनाने के लिए भाजपा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी आखिरी वक्त में चुनाव प्रचार अभियान में उतारा। योगी आदित्यनाथ ने एक फरवरी से चार फरवरी तक चार दिन दिल्ली में प्रचार किया। योगी ने कुल 12 रैलियों को संबोधित किया। योगी ने ज्यादातर उन सीटों पर प्रचार किया जहां पूर्वांचल के वोटर बड़ी तादाद में हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में नौ सभाओं को संबोधित किया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022