दिल्ली में बारिश की संभावना, लू से मिलेगी निजात

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार शाम को बारिश की प्रबल संभावना के पूर्वानुमान से बीते कुछ दिनों से चल रहा लू के प्रकोप के खत्म होने की उम्मीद है और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजस्थान पर बने एक चक्रवात व अरब सागर के नमी वाली हवाओं के कारण शाम में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसमें सोमवार के 48 डिग्री के तापमान से पर्याप्त गिरावट होने की उम्मीद है।

दिल्ली में सोमवार के तापमान ने जून महीने में सबसे गर्म दिन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में धूल भरी आंधी व गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।”

निजी मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काईमेट के अनुसार, बारिश के बुधवार व गुरुवार तक जारी रहने की उम्मीद है। इससे तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के नीचे आएगा।

इसके बाद लू की स्थिति नहीं पैदा होगी, ऐसा मानसून के पहुंचने से होगा। पश्चिम की शुष्क हवाएं बंद हो जाएंगी और पूर्व की नमी से भरी हवाएं उत्तरी क्षेत्र में चलेंगी।

देश के पश्चिमी, मध्य व उत्तरी भागों में बीते कुछ तीनों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे लू की स्थिति गंभीर हुई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022