दिल्ली में बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े महिला के साथ लूटपाट

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यही कारण है कि वे दिन-दहाड़े अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के बढ़ते हौसलों की दास्तां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

पूर्वी दिल्ली में अपराधियों ने जहां बंदूक की नोक पर एक महिला की चेन लूट ली वहीं उत्तरपूर्वी दिल्ली में बाइकर्स ने दिन में ही एक लड़की का मोबाइल झपट लिया।

दोनों घटनाओं में शामिल आरोपी अब तक फरार हैं।

पहली घटना कल्याणपुरी की है जबकि मोबाइल फोन छीने जाने की घटना उस्मानपुर की है।

कल्याणपुरी वाली घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना के वक्त महिला अपनी एक साथी के साथ बाजार में थी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी लिए इंतजार कर रहे अपने एक साथ से मिला और दोनों फुर्र हो गए।

डीसीपी ईस्ट जसमीत सिंह ने कहा है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

इसी तरह शनिवार सुबह उस्मानपुर में बाई पर सवार दो युवकों ने एक लड़की का फोन छीन लिया। यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई है लेकिन बाइक के नम्बर साफ नहीं दिख रहा है।

मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

–आईएएनएस

जेएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022