दिल्ली में बुधवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, आठ डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जब न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्यिसयस से नीचे पहुंच गया। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी बुरी स्थिति में पहुंच गया। स्काइमेट वेदर के अनुसार, बुधवार को दिल्ली की दोनों ऑब्जर्वेटरी- पालम और सफदरजंग ने सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया।

सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी ने जहां न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं पालम ऑब्जर्वेटरी ने रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में दिन और रात का तापमान हिमालय से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण और गिरना तय है।

दिल्ली का एक्यूआई एक बार फिर से खराब हो गई है, और शहर का एक्यूआई 300 के स्तर को पार कर गया है। आज सुबह, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 305 पर रिकॉर्ड किया गया।

स्काईमेट ने कहा कि दिल्ली में कई जगहों पर प्रदूषण खराब श्रेणी में है, जबकि कुछ स्थानों पर बहुत खराब एक्यूआई दर्ज किया गया है।

धीरपुर, चांदनी चौक, दिल्ली विश्वविद्यालय और नोएडा जैसे कुछ प्रमुख स्थानों में वायु की गुणवत्ता ‘खराब’ से लेकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। कुछ छिटपुट इलाकों में एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी का रहा।

प्रदूषण के स्तर में इस वृद्धि का कारण शहर में हवा की कम रफ्तार है, जो प्रदूषकों को बिखेरने में असमर्थ है।

स्काईमेट ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि अगले 48 घंटों में तापमान और हल्की हवाओं के संयुक्त प्रभाव के कारण आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता और भी खराब हो जाएगी। अगले 48 घंटों तक हवा की गति बढ़ने की संभावना नहीं है। इसके बाद, हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हो सकता है।”

This post was last modified on December 4, 2019 3:00 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022