दिल्ली में धुंध भरी सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता का स्तर जो गुरुवार से ‘खराब’ के स्तर पर था वह शनिवार को ‘बेहद खराब’ दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आगे दिन साफ रहने की बात कही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह धुंध के साथ दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”

मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 78 फीसदी दर्ज हुआ।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार के साथ गुरुवार को ‘खराब’ स्तर दर्ज होने के बाद शनिवार को यह ‘बेहद खराब’ स्तर पर पहुंच गया।

सफर ने संवेदनशील लोगों के लिए सांस से जुड़ी बीमारियां होने की आशंका के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इसने कहा, “बच्चों और बुजुर्गो को ज्यादा जोखिम है। हर व्यक्ति कुछ हद तक असहजता महसूस हो सकती है।”

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022