नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंधली छाई रहने के साथ वायु की गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।”
अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 86 फीसदी दर्ज हुआ।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, पिछले दो दिनों में दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब रही।
प्रदूषकों की वजह से द्वारका, पश्चिम में मुंडका, उत्तर-पश्चिम में रोहिणी और पूर्व में आनंद विहार में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ रहा।
वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…