दिल्ली में एनआरसी लागू हुआ तो मनोज तिवारी को शहर छोड़ना होगा : केजरीवाल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी को सबसे पहले शहर छोड़ना होगा। तिवारी ने बयान दिया था कि दिल्ली में बढ़ते अपराध के लिए अवैध प्रवासी जिम्मेदार हैं। इसी बयान के संबंध में जब केजरीवाल से पूछा गया तो उन्होंने यह टिप्पणी की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर दिल्ली में एनआरसी लागू किया गया तो पहले तिवारी को दिल्ली छोड़ना होगा।”

तिवारी दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं। वह असम की तरह ही राष्ट्रीय राजधानी में भी एनआरसी की मांग कर रहे हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि एनआरसी महत्वपूर्ण है, क्योंकि शहर में रहने वाले अवैध विदेशी प्रवासियों का कोई रिकॉर्ड नहीं है, जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं।

तिवारी ने कहा, “अवैध प्रवासियों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। वे अपराध करते हैं, लेकिन हमारे पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। वे देश विरोधी गतिविधियां भी कर सकते हैं। यह लोगों के साथ-साथ देश की सुरक्षा के लिए भी एक खतरा है।”

उन्होंने स्पष्ट किया, “एनआरसी केवल उन लोगों पर लागू होगा, जो देश से बाहर के हैं। देश के किसी भी हिस्से से दिल्ली में रहने वाले किसी भी भारतीय व्यक्ति इससे प्रभावित नहीं होंगे। यह मुद्दा केवल अवैध विदेशी प्रवासियों के लिए है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022