दिल्ली चुनाव: बीजेपी के लिए डोर टू डोर कैपेन करेंगे जेपी नड्डा और अमित शाह

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। भाजपा रविवार को दिल्ली में 20 से ज्यादा स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में लगा रही है। रविवार को गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा कई राज्यों के सीएम और पूर्व सीएम के अलावा कई केंद्रीय मंत्री प्रचार कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह का दिल्ली में डोर टू डोर कैंपेन करने का कार्यक्रम है। अमित शाह दिल्ली के कैंट इलाके में डोर टू डोर कैंपेन करेगें तो जेपी नड्डा चिराग दिल्ली में अभियान चलाएंगे।

इसके अलावा, नड्डा दिल्ली के संगम विहार और अंबेडकर नगर में चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह का बुराड़ी, तिलकनगर और राजौरी गार्डन में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दिल्ली कैंट और करोल बाग में चुनावी सभाओं में शिरकत करेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी नजफगढ़, मटियाला, उत्तमनगर, विकासपुरी और पालम में नुक्कड़ सभाएं करेगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जंगपुरा और नई दिल्ली , स्मिर्ति ईरानी दिल्ली के रोहिणी , महरौली, आर के पुरम, कस्तुरबा नगर और ग्रेटर कैलाश में भाजपा के लिये वोट मांगेंगे। भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री आज चुनावी कैंपेन में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते दिखेंगे। जिसमें हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली के मटियाला, विकासपुरी, रिठाला, मोती नगर और पटपड़गंज में सभाएं करेंगे। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ओखला, बदरपुर और तुगलकाबाद में सभा करेंगे।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर बवाना और रिठाला तो उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत किराड़ी, नांगलोई, शकूरबस्ती, विकासपुरी, मंगोलपुरी में सभा करेगे। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस दिल्ली के मोतीनगर, गांधीनगर, लक्ष्मी नगर, रोहतास नगर और विश्वास नगर में, राजस्थान की पूर्व सीएम बसुंधरा राजे सिंधिया पटेल नगर और पालम में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली के आर के पुरम में जनसभाओं को संबोधित करेगे।

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी का विकासपुरी और बल्लीमारान में और केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का छतरपुर, राजेन्द्र नगर और बवाना में सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।


आम बजट में दिल्ली, अर्थव्यवस्था व शिक्षा के लिए कुछ भी नहीं : सिसोदिया

This post was last modified on February 2, 2020 1:12 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022