दिल्ली में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन भाजपा के लिए फायदेमंद : हरदीप पुरी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा सह प्रभारी हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में छुपे रुस्तम की तरह जोश है और इसी जोश की वजह से भाजपा दिल्ली चुनाव जीतने जा रही है। दिल्ली में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से कहा, “कांग्रेस अगर दिल्ली में खराब प्रदर्शन करती है तो उनकी प्रासंगिकता दिल्ली में खत्म हो जाएगी। कांग्रेस दिल्ली में अच्छा करती है तो यह भाजपा के लिए फायदेमंद साबित होगा। वैसे कांग्रेस अच्छा करे या नहीं, भाजपा दिल्ली चुनाव जीत रही है।”

पुरी ने कहा, “नागरिकता कानून पर पूरे देश में झूठ और भ्रम फैलाया गया। शुरुआत में शाहीन बाग प्रदर्शन को ऐसे दिखाया गया, मानो स्वाभाविक जन-प्रदर्शन हो, जैसा दुनिया में होता है। लेकिन सिसोदिया के बयान, कपिल सिब्बल जैसे कांग्रेसी नेताओं का वहां जाना, पीएफआई का सहयोग आदि से आप पार्टी को लगा कि उनके लिए दांव उल्टा पड़ रहा है, इसलिए अब आप के नेता इस मुद्दे को समेटने की कोशिश में हैं।”

मंत्री ने कहा, “भारत दुनिया का अकेला देश है, जहां बहुसंख्यक समुदाय को ऐसा महसूस होता है मानो वह धार्मिक तौर पर पीड़ित अल्पसंख्यक हो। शाहीन बाग का नंबर डायल करना केजरीवाल को महंगा पड़ेगा। केजरीवाल दिल्ली का बेटा नहीं.. दिल्ली में पैदा हुए तो बता दें, जन्म स्थान कहां है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022