दिल्ली में खतरे के निशान के पास बह रही है यमुना

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी के जल स्तर में 203.37 मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है और ऐसी संभावना है कि यह अगले 36 घंटों में 204.5 मीटर के ‘चेतावनी के निशान’ को छूते हुए 205.33 मीटर के ‘खतरे के निशान’ को पार कर लेगा। यमुना का जल 12 बजे तक ‘चेतावनी चिह्न’ से 1.13 मीटर नीचे बह रहा था।

बाढ़ और नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से हर घंटे पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार को दोपहर के समय लगभग छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।”

अधिकारी ने कहा कि शनिवारको भी भारी बारिश के बाद बैराज से पानी छोड़ा गया।

हथनी कुंड बैराज से छोड़े जाने वाला पानी, जो दिल्ली में पीने का पानी उपलब्ध कराता है को आम तौर पर दिल्ली पहुंचने में 72 घंटों का समय लगता है।

अधिकारी ने कहा, “विभाग ने जल स्तर को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।”

दिल्ली में भी शनिवार से बारिश हो रही है। रिज वेधशाला में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में 65.8 मिमी बारिश हुई है।

भारत मौसम विभाग ने और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है।

सैकड़ों लोग यमुना के किनारे रहते हैं और जल स्तर के ‘चेतावनी के निशान’ को छूने के बाद उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022