दिल्ली में लंबे समय से फरार सिमी सदस्य गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित सिमी के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिसकी छेड़खानी और गैरकानूनी गतिविधियों के मामलों में साल 2001 से ही तलाश थी।

पुलिस ने रविवार को इसके बारे में बताया है।

पुलिस ने कहा, अब्दुल्ला दानिश सिमी के सबसे वरिष्ठ कैडर में से एक है। पिछले 25 सालों में उसने कथित तौर पर कई मुस्लिम युवकों को गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाया है। दानिश 58 साल का है और वह उत्तर प्रदेश के मऊ का रहने वाला है।

डीसीपी स्पेशल सेल पी.एस. कुशवाह ने कहा, शनिवार को दिल्ली के जाकिर नगर से उसे गिरफ्तार किया गया है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में साल 2001 में दर्ज छेड़खानी और गैरकानूनी गतिविधि के एक मामले में दानिश 19 साल से अधिक समय से फरार था। उसे ट्रायल कोर्ट द्वारा साल 2002 में इस मामले में अपराधी भी घोषित किया गया था।

–आईएएनएस

एएसएन/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022