दिल्ली में पेट्रोल पंपों की हड़ताल के पीछे भाजपा का हाथ : केजरीवाल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)| पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की मांग करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पेट्रोल पंप मालिकों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “चार मेट्रो शहरों की तुलना में दिल्ली में तेल के दाम सबसे कम हैं। मुंबई में दाम सबसे अधिक हैं, वहां के पेट्रोल पंप हड़ताल पर क्यों नहीं जा रहे हैं? क्योंकि मुंबई में भाजपा की सरकार है और भाजपा ही दिल्ली में आज की हड़ताल के पीछे है। भाजपा को दिल्ली के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।”

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह पेट्रोल पंप 24 घंटों के लिए बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप सुबह छह बजे से बंद रहेंगे ताकि इस पर से वैट कम करने के लिए दबाव बना जा सके।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल की कीमत बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहाराया और पेट्रोल और डीजल के जीएसटी के दायरे में नहीं लाए जाने को लेकर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, “पिछले चार सालों में पेट्रोल पर अनाप शनाप टैक्स मोदी जी ने लगाया है, हमने नहीं लगाया। मोदी जी टैक्स कम करें और जनता को राहत दें। हम मांग करते हैं की पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल को जीएसटी में क्यों नहीं ला रही?”

उन्होंने भाजपा पर पंप मालिकों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा, “भाजपा ने पेट्रोल वालों को धमकी दी है कि जो आज हड़ताल नहीं करेगा, उस पर इनकम टैक्स की रेड कराई जाएगी। तेल कंपनियों ने भी धमकी दी है कि जो पेट्रोल पंप हड़ताल नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। भाजपा वाले दिल्ली वालों को तंग करना बंद करें। ये दिन दहाड़े गुंडागर्दी बंद करें।”

This post was last modified on October 22, 2018 10:25 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022