दिल्ली में रविवार को छाया कोहरा, ठंड का असर बरकरार

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह को कोहरा छाने के साथ ही ठंड का असर बरकरार रहा।

 क्षेत्र का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के तापमान का औसतन है। वहीं वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएएमडी) ने कहा कि दिन के दौरान आसमान साफ रहेगा, वहीं औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

मौसम विभाग कार्यालय ने कहा, “क्षेत्र में रविवार को सुबह के दौरान मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा। दिन के दौरान औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के चलने के कारण आसमान प्रमुखत: साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई, जबकि आद्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई, जो कि औसत से 19 अंक अधिक है।

सफर के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक पीएम2.5 का स्तर 87 और पीएम10 का स्तर 165 के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। सोमवार तक वायु गुणवत्ता में गिरावट आ सकती है।

वहीं क्षेत्र का शनिवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022