Coronavirus Updates: दिल्ली के सभी Covid-19 हॉटस्पॉट को किया गया सैनिटाइज

Follow न्यूज्ड On  

दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी कोरोना हॉटस्पॉट को सैनिटाइज करने का दावा किया है। राज्य सरकार के मुताबिक, दिल्ली के ऐसे सभी स्थानों को सैनिटाइज किया जा चुका है जहां से कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का सबसे अधिक खतरा है। राज्य सरकार ने दिल्ली में बनाए गए रेड और ऑरेंज हॉटस्पॉट में सैनिटाइजेशन के लिए विशेष जापानी मशीन का इस्तेमाल किया है।

दिल्ली के रेड और ऑरेंज हॉटस्पॉट में कोरोना वायरस को समाप्त करने के लिए जिस मशीन द्वारा छिड़काव किया जा रहा है, वह विशेष तौर पर दिल्ली सरकार को उपलब्ध कराई गई है। दिल्ली सरकार को ऐसी 10 जापानी मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। इस मशीन में एक बारी में 600 लीटर सैनिटाइजेशन द्रव्य भरा जाता है। यह विदेशी मशीन 1 घंटे में करीब 20 हजार स्क्वायर मीटर इलाके को संक्रमण मुक्त करने में सक्षम है। मशीन के दोनों और बड़ी-बड़ी इलेक्ट्रॉनिक भुजाएं लगी है। इनसे दवा का छिड़काव होता है और यह मशीनी भुजाएं 53 फीट तक फैल जाती हैं।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेशानुसार दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्ली के 37 रेड जोन और 180 ऑरेंज जोन में कारगर रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया है। हमारी टीम दिन रात मेहनत कर रही है ताकि आप स्वस्थ रहें।”

दिल्ली में मुख्यमंत्री सैनिटाइजेशन स्कीम के अंतर्गत पहले हॉट-स्पॉट और हाई रिस्क जोन को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली जल बोर्ड कि 50 जेटिंग मशीन भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में सैनिटाइजेशन का काम कर रही हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस के 67 नए रोगियों का पता चला है। वहीं अब तक तक दिल्ली में 42 व्यक्तियों की कोरोनावायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है। दिल्ली में कुल 1707 कोरोना के मामले अभी तक सामने आए हैं। इनमें से 911 रोगी दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भर्ती हैं।

This post was last modified on April 18, 2020 6:15 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022