दिल्ली में शूटिंग, एसआई और एक शख्स घायल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार शाम कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की, जिसमें दिल्ली पुलिस का एक सहायक उप-निरीक्षक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

एएसआई सूबे सिंह को दाहिने पैर में एक बंदूक की गोली लगी, जबकि उनके बगल में बैठे महेंद्र को भी बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी। दोनों बाहरी दिल्ली में अलीपुर इलाके में अपने घर पर ही बैठे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

महेंद्र ने शाम करीब 6 बजे पुलिस को हमले की सूचना दी, जिसके बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

“महेंद्र एक गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसे छूते हुए निकल गई। जबकि सुबे सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर है। एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।”

पुलिस ने बताया कि सुबे सिंह सीलमपुर थाने में तैनात है।

हमले का तत्काल कारण पता नहीं चला है। लेकिन पुलिस को आपसी रंजिश का अंदेशा है। हमलावरों की पहचान के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

–आईएएनएस

एसकेपी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022