दिल्ली में सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह सर्द रही और शहर के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ऊपर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, “सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”

उन्होंने साथ ही कहा कि दिल्ली में गुरुवार शाम से 5.6 डिग्री बारिश दर्ज की गई है।

बारिश ने जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा बारिश का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को हुई बारिश समेत, अब तक शहर में 53.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि कोहरे के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली कम से कम 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 319 दर्ज किए जाने के साथ समग्र वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पाई गई।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022