नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह ठंड के साथ वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आईएएनएस को बताया कि आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।
सुबह नौ बजे औसत पीएम2.5 का स्तर 186 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा जबकि पीएम10 का स्तर 346 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।
दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…