नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह सुहावनी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में हल्की बूंदाबांदी के साथ आसमान पर आंशिक बदली छाई रहेगी।”
अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 98 फीसदी दर्ज किया गया।
भारतीय रेलवे ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा जो औसत से एक डिग्री ऊपर है, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री नीचे है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…