दिल्ली में यात्रियों से लूटपाट करने वाला गैंग गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह को पकड़ा है जो यात्रियों को धोखा देने के लिए नकली कार नंबर प्लेट का इस्तेमाल करता थ। ये गैंग यात्रियों को कम किराए पर गंतव्य स्थान पहुंचाने का झांसा देकर उनसे लूट करता था। गिरोह के सदस्य यात्रियों को धोखा देने के लिए पुलिस के वेष में भी अपने आप को प्रस्तुत करता था।

यात्रा के दौरान वे यात्रियों को विश्वास में लेते थे और चेकिंग के बहाने उनका कीमती सामान एक लिफाफे में रख लेते थे। यदि यात्रियों ने विरोध किया तो वे उनको लूट लेते थे। बाद में उनको गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर छोड़ देते थे।

आरोपियों की पहचान बबलू, लक्ष्मण और सुनील कुमार के रूप में हुई है। गुप्त इनपुट के बाद उन्हें दिल्ली कैंट इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी बबलू ने खुलासा किया कि वह न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन का हिस्ट्रीशीटर है। उसने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में लूट और धोखाधड़ी के कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

डीसीपी दक्षिण पश्चिम देवेंद्र आर्य ने कहा, उसने खुलासा किया कि वह यात्रियों का विश्वास हासिल करने के लिए खुद को पुलिसकर्मी के रूप में पेश करने के लिए एक नकली आई-कार्ड रखता था। वह पिछले चार साल से गिरोह में शामिल था। उसके पास से एक सोने की चूड़ी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

–आईएएनएस

एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022