दिल्ली मेट्रो नहीं चल रही, लेकिन डीएमआरसी मदद में सक्रिय

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरोनावायरस को रोकने के लिए चल रहे बंद के कारण भले ही दिल्ली मेट्रो नहीं चल रही है, लेकिन डीएमआरसी ने काम करना बंद नहीं किया है। डीएमआरसी उन लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटा हुआ है, जो कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने में जुटे हैं।

इतना ही नहीं डीएमआरसी ने जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए निगमबोध घाट, बंगला साहिब और यमुना बैंक और गढ़ी मांडू जैसे क्षेत्रों में भोजन वितरण करने का अभियान चलाया। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि आने वाले दिनों में वह इस तरह के और अभियान चलाएगा।

यमुना बैंक में बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार रह रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो, अपने वेंडर्स में से एक स्पेस टेली के साथ कोविड वारियर्स के लिए भी मदद पहुंच रहा है। इसमें मुख्य रूप से दिल्ली पुलिस के जवान हैं, जो 70 बैरिकेड्स पर तैनात हैं और पीसीआर मैनिंग कर रहे हैं। डीएमआरसी ऐसे कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर और कुछ खाद्य पदार्थों जैसे बिस्कुट और जूस आदि भी बांट रहा है।

सोनिया विहार और जगतपुरी जैसे क्षेत्रों में, सड़कों पर बैरिकेड पॉइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को चाय और जलपान उपलब्ध कराया जाता है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अपने कर्मचारियों के एक दिन के मूल वेतन को पीएम-केयर्स फंड में योगदान करने का भी निर्णय लिया है। वर्तमान में इसके लगभग 14,500 कर्मचारी हैं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022