दिल्ली महिला आयोग ने बिहार के प्रेमी जोड़े को ऑनर किलिंग से बचाया

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली महिला आयोग ने बिहार के एक प्रेमी जोड़े को ऑनर किलिंग से बचाया। आयोग को एक लड़के ने ईमेल के जरिए शिकायत भेजी और बताया कि वो और बिहार की रहने वाली लड़की सुशीला (बदला हुआ नाम) एक दूसरे से प्यार करते हैं और वो इंदिरापुरम में साथ में रह रहे थे। सुशीला के पिता को पता लगते ही उसके परिवार वाले इंदिरापुरम से वापस बिहार लेकर चले गए।

जब शिकायतकर्ता से लड़की की जानकारी मांगी गई तो उसने बताया कि उससे उसकी आखिरी बार बात कुछ समय पहले हुई थी और उसके बाद से उसका फोन बंद है। लड़की ने उसे बताया था कि उसे भगवती स्थान मंदिर के पास किसी जगह पर रखा गया है। इसके अतिरिक्त लड़के के पास सुशीला की कोई जानकारी नहीं थी। उसे केवल उसके पिता का नाम पता था।

आयोग ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए बिहार पुलिस से संपर्क किया, जिसपर पुलिस ने बताया कि केवल भगवती स्थान मंदिर की जानकारी के जरिए लड़की की तलाश बहुत मुश्किल है। इसके बाद आयोग की सदस्य फिरदौस खान ने मधुबनी जिले के एसएसपी से संपर्क किया और उन्हें कहा कि भगवती स्थान मंदिर के पास रहने वाले लड़की के पिता की तलाश करें।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लड़की को पंडौल क्षेत्र से ढूंढ निकाला। पंडौल के पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की जान को खतरा है क्योंकि लड़की के परिवार वाले और साथ ही कुछ धार्मिक संगठन उन्हें मारना चाहते हैं।

आयोग ने संबंधित जिलाधिकारी से बात की और लड़की को पटना के शेल्टर होम में रखवाया। इसके बाद बिहार पुलिस ने लड़की को दिल्ली लाने का प्रबंध किया तो खतरे का अंदेशा देखते हुए दिल्ली लाने का प्रयास असफल रहा। इसके बाद लड़की को कुछ दिन बाद ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया गया। लड़की और लड़के को दिल्ली में दिल्ली महिला आयोग में ही मिलवाया गया और कोर्ट में उनकी सुरक्षा के लिए महिला आयोग द्वारा अर्जी डलवायी गई। कोर्ट ने दोनों को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए और अब दोनों साथ में खुशी से रह रहे हैं और जल्द विवाह करने वाले हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, दिल्ली महिला आयोग की सक्रियता की बदौलत दो प्यार करने वाले एक हो पाए। दोनों की जान को लगातार खतरा बना हुआ था, लड़की के माता पिता और कुछ धार्मिक संगठन उन्हें जान से मारना चाहते थे, हमने बिहार पुलिस के साथ मिलके उन्हें रेस्क्यू करवाया और दिल्ली लाके उन्हें सुरक्षा भी दिलवाई। इस मामले में आयोग ने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाते हुए प्रेमी जोड़े की सहायता की। हम अपने निष्काम सेवा के संकल्प पर प्रतिबद्ध हैं।

— आईएएनएस

एमएसके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022