दिल्ली : नेल पॉलिश फैक्ट्री में आग, 9 मजदूर घायल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 15 फरवरी | राजधानी में शुक्रवार की सुबह एक नेल पॉलिश फैक्ट्री में लगी आग में कम से कम 9 मजदूर झुलस गए।

एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, “तड़के 2.48 बजे दिल्ली फायर सर्विस नियंत्रण कक्ष को पश्चिमी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके की एक नेल पॉलिश फैक्ट्री में आग की सूचना मिली। आग को बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची, यह आग एक रासायनिक कंटेनर से शुरू हुई थी।”

उन्होंने कहा, “आग को सुबह पांच बजे बुझाया गया। लेकिन, बचाव कार्य के दौरान मौका स्थल से नौ मजदूर घायल पाए गए। पीड़ितों की पहचान बबलू (20), छोटू (21), राम सिंह (21), कन्हैया (21), जग्गी (22), पप्पू (22), रवि (25), होली लाल (28) व बीरपाल (40) के रूप में हुई। इनका इलाज चल रहा है।”

अधिकारी ने कहा, “पीड़ित वहां काम कर रहे थे, उसी वक्त एक रासायनिक कंटेनर में आग लग गई।”

बीते कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में आग की यह चौथी बड़ी घटना है। राजधानी के करोल बाग इलाके के होटल अर्पित पैलेस में मंगलवार को भयावह आग लग गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई।

This post was last modified on February 15, 2019 7:33 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022