दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसी क्रम में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के लिए सदस्यता अभियान और आंतरिक चुनाव की शुरूआत की गई। प्रदेश, जिला, विधान सभा स्तर पर पदाधिकारियों का चयन सक्रिय कार्यकर्ताओं की सदस्यता के माध्यम से किया जाएगा।

युवा कांग्रेस के अनुसार, भारतीय युवा कांग्रेस पूरे विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक युवा संगठन है। युवा कांग्रेस में चुनाव के माध्यम से पदाधिकारियों के चयन की सोच राहुल गांधी की है, जिसके तहत पार्टी के अंदर आंतरिक लोकतंत्र गठित हो पाया।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने दिल्ली के युवाओं से कहा, ज्यादा से ज्यादा युवा इस सदस्यता अभियान में हिस्सा लें और अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन कर राहुल गांधी की सोच को सफल बनाएं और दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।

इस प्रक्रिया में 2 मार्च से 8 मार्च तक नामांकन दाखिल करने का समय है, 11 मार्च को नामांकन किए हुए उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी, और 14 मार्च से 19 अप्रैल तक सदस्यता अभियान चलेगा। इसके साथ ही सोमवार से दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस की पूरी कार्यकारणी को भंग किया जाता है।

— आईएएनएस

एमएसके-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022